भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं गरीब नागरिकों के लिए राशन डीलर अर्थात कोटेदार के मध्यम से राशन उपलब्ध कराया जाता है। परन्तु कोटेदार द्वारा Ration Card के अनुसार उचित मात्रा में राशन न दिए जाने की जानकारी अक्सर समाचार पत्रों और लोगों के माध्यम से पता चलती रहती है। यहाँ तक कि राशन के लिए लोगों को कई दिनों तक राशन की दुकान (डिपो) के चक्कर काटने पड़ते है। क्योंकि इसके कई कारण है जैसे राशन की दुकान का समय पर नही खुलना, हड़ताल या फिर कोई और कारण। यह समस्या ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक होती है, क्योंकि वह कोई बोलने-सुनने वाला नहीं होता। कृपया ये बताओ कि कोटेदार के खिलाफ शिकायत कैसे करें?
Ration Card Complaint Helpline Numbers List
अब लोग किसी भी पीडीएस (PDS) संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिए गए टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं:
राज्य का नाम | टोल-फ्री नंबर |
---|---|
आंध्र प्रदेश (AP) | 1967, 1800-425-2977 |
अरुणाचल प्रदेश | 1967 |
असम (Assam) | 1967, 1800-345-3611 |
बिहार | 1800-3456-194 |
छत्तीसगढ़ (CG) | 1967, 1800-233-3663 |
गोवा (Goa) | 1967, 1800-233-0022 |
गुजरात | 1967, 1800-233-5500 |
हरियाणा | 1967, 1800-180-2087 |
हिमाचल प्रदेश | 1967, 1800-180-8026 |
झारखंड | 1967, 1800-345-6598, 1800-212-5512 |
कर्नाटक (Karnataka) | 1967, 1800-425-9339 |
केरल (Kerala) | 1967, 1800-425-1550 |
मध्य प्रदेश (MP) | 1967, 181 |
महाराष्ट्र | 1967, 1800-22-4950 |
मणिपुर | 1967, 1800-345-3821 |
मेघालय | 1967, 1800-345-3670 |
मिजोरम | 1967, 1860-222-222-789, 1800-345-3891 |
नागालैंड | 1800-345-3704, 1800-345-3705 |
ओडिशा | 1967, 1800-345-6724 / 6760 |
पंजाब | 1967, 1800-3006-1313 |
राजस्थान | 1800-180-6127 |
सिक्किम | 1967, 1800-345-3236 |
तमिलनाडु (TN) | 1967, 1800-425-5901 |
तेलंगाना (Telangana) | 1967, 1800-4250-0333 |
त्रिपुरा | 1967, 1800-345-3665 |
उत्तर प्रदेश (UP) | 1967, 1800-180-0150 |
उत्तराखंड | 1800-180-2000, 1800-180-4188 |
पश्चिम बंगाल (WB) | 1967, 1800-345-5505 |
दिल्ली (Delhi) | 1967, 1800-110-841 |
कश्मीर (Kashmir) | 1967, 1800-180-7011 |
जम्मू (Jammu) | 1800-180-7106 |
चंडीगढ़ | 1967, 1800-180-2068 |
NFSA के तहत राशन डीलर की शिकायत कैसे दर्ज करें?
राशन डिपो से सम्बंधित शिकायत व Ration Card से संबधित जानकारी लेने के लिए पहले अधिकारियों व कोटेदार के चक्कर लगाने पड़ते थे, कई दिनों तक भटकने के बाद भी पूर्ण जानकारी प्राप्त नहीं होती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इसके साथ राशन कार्ड धारकों को शिकायत दर्ज करने के लिए भी अधिकारियों के पास नहीं जाना होगा। अब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने लोगों की सहायता व शिकायत के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत टोल फ्री नंबर 1800-180-0150 एवं 1967 जारी किया है। नागरिक इन हेल्पलाइन नंबरों पर किसी भी कार्य दिवस पर कॉल करके राशन कार्ड संबंधी जानकारी लेने के साथ-साथ अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग (FCS Dept) में शिकायत व राशन सम्बंधित जानकारी के लिए सबसे अधिक गांवों के लोगों को परेशान होना पड़ता है। Food & Civil Supply Department के सार्वजिनक वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार के अनेक मामले सामने आते है। अब इस हेल्पलाइन नंबर के उपलब्ध होने से कोटेदार से परेशान लोग अपनी शिकायत सम्बंधित विभाग में आसानी से दर्ज करा सकते हैं।
राशन कार्ड सम्बंधित शिकायत ऑनलाइन कैसे दर्ज करें?
Online Complaint Process - ऑनलाइन शिकायत करने के लिए आप सम्बंधित राज्य की खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हो। उदाहरण के लिए हम आपको उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड की ऑनलाइन कंप्लेंट दर्ज करने की जानकारी देते है।
- सबसे पहले खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइये।
- वेब होमपेज पर आपको “ऑनलाइन शिकायत करें” लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब अगले पेज “शिकायत दर्ज करे” ऑप्शन में क्लिक कर दें। ![Register Your Online Complaint related to Ration Card|906x596]
- इसके बाद, आपके सामने शिकायत प्रविष्टि प्रारूप का नया पेज खुलेगा।
- यहाँ पर मांगी गयी सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें जैसे कि शिकायतकर्ता का परिचय, शिकायत का विवरण आदि।
पूरा फार्म भरने के बाद, “सबमिट” बटन पर क्लिक कर दें। अब आपके मोबाइल/ लैपटॉप स्क्रीन पर Complaint Registered Successfully दिखाई देने लगेगा। साथ में डॉकेट नम्बर भी प्राप्त होगा, उसे सावधानीपूर्वक कही पर नोट कर लें। जब आप कंप्लेंट की ऑनलाइन स्थिति का पता करेंगे, उस समय आपको इस डॉकेट नम्बर की आवश्यकता पड़ेगी।
ग्राम प्रधान या सरपंच की शिकायत दर्ज करें
Register Your Complaint for Gram-Pradhan/ Sarpanch - उत्तर प्रदेश में रहने वाले किसी भी नागरिक को यदि कोई समस्या आती है, तो अब वह सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत कर सकते है। इसके लिए सरकार ने एक टोल फ्री नंबर 1076 जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर ‘1076’ का हेडक्वार्टर लखनऊ में होगा। जहां से शिकायत संबंधित पटल पर फॉरवर्ड की जाएगी। शिकायत का समाधान के लिए सीएम की टीम द्वारा मॉनीटरिंग की जाएगी। यह टोल फ्री हेल्पलाइन सेवा आईजीआरएस (Integrated Grievance Redressal System) जनसुनवाई पोर्टल से लिंक की जाएगी। इसके लिए पोर्टल पर अलग से ऑप्शन लिंक किया जाएगा। इस ऑप्शन पर पीडि़त की शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई? कौन-से अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार हैं? शिकायत निस्तारण में कहां व्यवधान आ रहा है? आदि के संबंध में पूरी जानकारी इस ऑनलाइन पोर्टल पर मिल सकेगी।
Ration Card Helpline Number Details in Hindi
यहाँ हमने आपको राशन कार्ड शिकायत हेल्पलाइन नंबर की पूरी जानकारी प्रदान कर दी है। अब आप सम्बंधित राज्य के टोल फ्री नंबर पर कॉल करके सीधे अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे। साथ ही आप NFSA Toll-free Number 1800-180-0150 / 1967 पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके बाद, आपकी कंप्लेंट सम्बंधित जिले के निचले स्तर पर फॉरवर्ड की जाएगी। इस स्तर पर नागरिकों की समस्या का समाधान सुनिश्चत किया जाएगा। यदि यहाँ पर शिकायत का समाधान नहीं हो पाता है, तो जिले के उच्च अधिकारियों जिसमें डीएम, एसएसपी आदि को शिकायत फॉरवर्ड की जाएगी। शिकायत निस्तारण न होने पर इसकी शिकायत शासन को भेजी जाएगी।
सर हमारेे यहां बिना गांव में बताये अंगुठा अगले महीने लगा था राशन आज बंट रहा है जिन लोगों का अगुवा नहीं लगा है उनको राशन नहीं दे रहे हैं
जिनका चाहते हैं उनका नाम कटवा देते हैं राशन कार्ड लिस्ट से
गांव एकड़ गी, पोस्ट सेमऊर खानपुर, जिला अम्बेडकर नगर यूपी ब्लाक बसखारी
सर मै UP से जिला गोरखपुर, और ब्लाक पिपराईच,गाँव व पोस्ट बर ईपुर का निवाशि हूँ।
हमारे यहा लाल काड वालो को 35 किलो में से 2,3 किलो राशन काट कर दिया जा रहा है और बोलने पर लाल काड कटवा देने का धमकी मिलता है साथ ही सफेद काड वालो को 1 यूनिट पर 1 किलो राशन काट कर दिया जाता है मेरे पास पक्का सबूत है please help
महाराष्ट्र
जि जालना ता अबड पोस्ट शहागड
पिन कोड.431212 गांव दोमलगाव
सर आज 2/08/2021
तारीख़ से फिर भी पीएम का माल और जो रेगुलर माल हे वह गरीब लोगों को नहीं बांटा गया है और दोनों कोठे दुकान में 22/07/2021को गांव में आये हे दुकान दार की वजह से 09/2021ईस महा गरीब लोगों और गांव का बहुत नुक्सान होगा और सर इस महीने का ट्रान्जक्शन भी बहुत कम है इसलिए सर आप ख़ुद आके देखो और इस दुकान का लाईसेंस रद्द कर दो pls sar
District Etawah Tehsil Safai Gaon Narhouli bhidarua hamare yaha ke kotedaar to dugna pesa lete hai or 5 kg raasan bhi kaat lete hai in pr koi action nhi leta
Or na hi help line no… Pr baat ho pati hai or yaha ye log raajniti ka fayda othate hai koi adikari agar aata bhi hai to kuch nhi hota
Akhir kar saifai me inki rajniti chalti hai isliye
सर हमारे यह 35kg राशन में 31kg राशन मिलता जिसमे ग्राम प्रधान भी सामिल है
सर राशन चोरी होता है
सचिन गुप्ता जिला सुल्तानपुर ब्लाक धनपतगंज मोजा रामनगर
कोटेदार का नाम अशोक दीक्षित
ration kotedar ka naam Alauddin village jasol pahadi Mirzapur ek mahine ka ration gaman karne ke sandrbh mein kotedar ek mahine ka ration nahin diya hai Kai ration la bhartiyon ko mahoday ji aapse nivedan hai ki ise sangyan me le aur hamare samasya ka Samadhan Karen Village Jasower Citi • nagar Dist mirzapur*Uttar Pradesh pin code 231001
देखिये हम आपको ऊपर के लेख में पहले ही बता चुके की आप कैसे किसी भी राशन कटौती की शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। लेकिन अगर फिर भी आपकी शिकायत पर कोई कारवाई नहीं की जा रही हैं तो आप इसके लिए डायरेक्ट नीचे दिए गए फ़ोन नंबर और ईमेल ईद पर बैठत कर सकते हैं :-
- फ़ोन नंबर: 011-23070637 / 011-23070642
- हेल्पडेस्क नं.: 1967,
- ईमेल ईद - [email protected]